आधुनिक वोटिंग रूम तैयार
आधुनिक वोटिंग रूम तैयार पाली /पाली के बांगड़ अस्पताल में संत ब्रह्मलीन महंत नरेंद्र गिरी जी की याद में आधुनिक वेटिंग रूम तैयार किया गया है जिसका रविवार को संतों एवं जिला कलेक्टर की मौजूदगी में उद्घाटन किया जाएगा ।
इसे लेकर सिद्ध पीठ गजानंद मंदिर नागा बाबा बगीची के कार्यकारी महंत सुरेश गिरीजी की प्रेरणा से बल्लालेश्वर प्रतीक्षालय का निर्माण करवाया गया है । यहां पर मरीजों एवं उनके परिजनों को बैठने के लिए सभी सुविधाएं प्रदान की गई हैं । इस निर्माण के तहत वेटिंग रूम में 6 पंखे, 10 बेंच एलईडी टीवी आरओ वाटर कूलर तथा महिला पुरुषों के लिए शौचालय के साथ-साथ यहां पर रंगीन वॉटर फाउंटेन पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई हे । इसका उद्घाटन रविवार सुबह 10:00 बजे जिला कलेक्टर एल एन मंत्री संतो व मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप सिंह बांगड़ अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर कैलाश परिहार एवं सेवानिवृत्ति चिकित्सक डॉ एच एम चौधरी की मौजूदगी में करेंगे । इस मौके पर महंत चंचल गिरी, श्री महंत नारायण गिरी महंत रामगिरी महंत कन्हैया गिरी महंत महाकाल गिरी, मंडलेश्वर सहजानंद गिरी एवं महंत ब्रह्मचारी सहित प्रमुख संत मौजूद रहेंगे । इस वेटिंग हॉल का निर्माण हो जाने से अब मरीजों को बांगड़ अस्पताल परिसर में काफी सुविधा मिल पाएगी ।