तलेश्वर महादेव में रुद्रांभिषेक एवं भजन
तलेश्वर महादेव में रुद्रांभिषेक एवं भजन जोधपुर /मंडोर में पहाड़ी पर स्थित तलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को जन कल्याण के लिए रुद्रांभिषेक किया गया. पुजारी एस एस लाल दवे ने बताया कि तेलिया महादेव में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा अभिषेक किया . पंडित रोहित जोशी द्वारा वेदमंन्त्रों से गणपति पूजन, स्वति वाचन, रुद्री पाठ किया. मोहित राठी, पीयूष कैलाश सांखला ने अभिषेक किया.सांय महादेव व हनुमान जी की विशेष आरती की गईं.. कार्यक्रम में भजन गायक गणपत नारायण जोशी, महेश देवड़ा, लूनाराम, , किशोर गोस्वामी, कमल शर्मा ने भजन प्रस्तुत किए सभी भक्तों के लिए प्रसादी रखी गईं स्थानीय पार्षद मुकेश गहलोत, रमेश, कैलाश, एडवोकेट विमलेश कच्छवाह,विजेश व्यास, भगवान दास, सोहनदास, दिलीप बोहरा, परमेश्वर चौधरी, नारायण, गोपाल, नरेंद्र वैष्णव संतोष, पूजा सहित कई भक्त मौजूद रहे.