लक्ष्मी निवास पैलेस में होगा 51 जोड़ों का रिसेप्शन और हनीमून
लक्ष्मी निवास पैलेस में होगा 51 जोड़ों का रिसेप्शन और हनीमून
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। सेवार्थ समर्पित वेलफेयर फाउंडेशन सोजत द्वारा सात नवंबर को आयोजित किए जाने वाले सामूहिक विवाह के सभी 51 जोड़ों के लिए ये सामूहिक विवाह आयोजन जीवन भर के लिए यादगार बन जाने वाला है।
विश्व के सबसे शानदार हेरिटेज महलों में शामिल लक्ष्मी निवास पैलेस में सभी 51 जोड़ों का रिसेप्शन और हनीमून का अवसर यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन के चेयरपर्सन और एमआरएस ग्रुप के फाउंडर मेघराज सिंह रॉयल ने उपलब्ध करवाया है। जीवन में लक्ष्मी निवास में आने और रहने का सपना हर किसी का होता है लेकिन यह अवसर बिरलों को ही मिलता है। सभी 51 जोड़ों के यादगार हनीमून और रिस्पेशन लक्ष्मी निवास में निःशुल्क करवा कर मेघराज सिंह रॉयल ने नव दंपत्तियों को जो उपहार दिया है वो चमत्कार से कम नहीं।