जश्न-ए-शादमानी ऑल इण्डिया मुशायरा आयोजित उम्दा कलाम सुनकर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता 

जश्न-ए-शादमानी ऑल इण्डिया मुशायरा आयोजित उम्दा कलाम सुनकर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता 

जश्न-ए-शादमानी ऑल इण्डिया मुशायरा आयोजित उम्दा कलाम सुनकर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

ब्यावर। बासनी वाला परिवार द्वारा आयोजित जश्न-ए-शादमानी ऑल इण्डिया मुशायरा मोहम्मद अली सी. से. स्कूल, ब्यावर (अजमेर) में सम्पन्न हुआ। मेहमान शायर मकसूद अशरफ़ मालेगांव (महा.) अज़ीम देवासी देवास (म.प्र.), अज़ीज़ जख्मी माण्डल (राज.), गुलरेज़ अली देवास (म.प्र.), रशीद निर्मोही गुलाबपुरा (राज.), सोहेल सिद्दीकी नांदेड़, मशहूर शाजापुरी शाजापुर, अब्दुल समद राही सोजत (राज.), यामीन अहमदाबादी अहमदाबाद सहित जुल्फी ब्यावर ने एक से बढ़कर एक उम्दा कलाम सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शायर अज़ीम देवासी ने बेटी दुल्हनिया बनी भावपूर्ण कलाम सुनाकर सब की आंखें नम कर दी। मुशायरे की अध्यक्षता हाजी मोहम्मद यूसुफ साहब ने की।

बासनी वाला परिवार ने मेहमान शायरों का माला पहनाकर व शाल ओढाकर इस्तकबाल किया। कार्यक्रम का आगाज शायर मकसूद अशरफ़ मालेगांव (महा.) द्वारा नातिया कलाम से किया गया। कार्यक्रम का सरस संचालन ख्यातनाम शायर कवि रशीद निर्मोही द्वारा किया गया। कन्वीनर हाजी जहीर अल्ताफ़ थे। कार्यक्रम में शब्बीर अल्ताफ़, अब्दुल रउफ दाउदी, यामिन नागौरी, नईम नागौरी, हाजी रफीक बीकानेर, नईम साहब, सलीम नागौरी पाटन वाले, सईद नागौरी सीकर वाले, रफीक नागौरी देवास,  अफजल भाई इंदौर समद चाचा सलीम भाई सहित बासनी वाला परिवार व कई गणमान्य जन उपस्थित थे।