चाकू से हमले में पूर्व पार्षद का पुत्र गंभीर घायल     

चाकू से हमले में पूर्व पार्षद का पुत्र गंभीर घायल     

चाकू से हमले में पूर्व पार्षद का पुत्र गंभीर घायल                                     पाली। कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात नवलखा रोड पर कुछ युवकों ने पूर्व पार्षद के पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटन के बाद घायल युवक को पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के पर घायल युवक के परिजनों सहित लोगों की भीड़ बांगड़ अस्पताल में जमा हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात नवलखा रोड पर हुए आपसी विवाद में घोसीवाडा स्थित सिंधियों का वास निवासी इम्तियाज (23) पुत्र फकीर मोहम्मद सिंधी मुसलमान को चाकू मार दिया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया इसके बाद उसे बांगड़ अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई पूर्व कांग्रेस शहर ब्लॉक अध्यक्ष मेहबूब टी पूर्व पार्षद किशोर सोमनानी सहित बड़ी संख्या में नागरिक अस्पताल पहुंचे जबकि कोतवाली थाना पुलिस भी बांगड़अस्पताल पहुंची । घटना के बाद पलिस ने दो यवकों को हिरासत में लेकर जाँच शुरू करदी हैँ.