राष्ट्र सेविका समिति ने सेवा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

राष्ट्र सेविका समिति ने सेवा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

पाली। राष्ट्र सेविका समिति द्वारा दीपावली स्नेह मिलन एवं भगिनी निवेदिता जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। प्रांत कार्यवाहिका सुमन रावलोत ने बताया कि दीपावली से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक यानी देव दीपावली तक समिति द्वारा विभिन्न सेवा सांस्कृतिक और बौद्धिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवधि में जरूरतमंद परिवारों के बीच विगत छह वर्षों से दीपदान की परंपरा निभाई जा रही है। इस वर्ष भी समिति द्वारा 51 परिवारों में दीपक बत्ती तेल और मिष्ठान वितरित कर दीपावली की खुशियाँ बाँटी गईं।

कार्यक्रम का सफल संचालन विभाग कार्यवाहिका अंजना सर्राफ विभाग सह-संपर्क प्रमुख सुमन पुरोहित तथा समिति की उषा लाखोटिया ने किया। शाखाओं में एकत्रीकरण कार्यक्रम के दौरान सुमन पुरोहित ने उपस्थित सेविकाओं को बौद्धिक प्रदान करते हुए भगिनी निवेदिता के जीवन उनके भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भगिनी निवेदिता का जन्म 1867 में आयरलैंड में हुआ और 1911 में उन्होंने देहत्याग किया। स्वामी विवेकानंद से प्रभावित होकर उन्होंने अपना जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित किया। वे मानती थीं कि प्रत्येक भारतीय को गीता महाभारत और रामायण जैसे महाकाव्यों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हाउसिंग बोर्ड स्थित शाखा में भजन प्रतियोगिता तुलसी विवाह और अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। देव दीपावली के उपलक्ष्य में सामूहिक दीप प्रज्वलन और आतिशबाजी की गई। इस दौरान गुरु नानक देव जी की जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। उपस्थित सेविकाओं ने प्रेम सत्य और मानवता के संकल्प के साथ उत्सव का समापन अंधकार पर विजय की भावना से किया।

कार्यक्रम में मधु राखी लक्ष्मी पुनम मिश्रा सीमा और शोभना सहित अनेक सेविकाओं का विशेष योगदान रहा। प्रांत कार्यवाहिका सुमन रावलोत ने बताया कि संगठन के विस्तार हेतु अब विभिन्न बैठकों का आयोजन किया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक महिलाएँ जुड़ सकें और संगठन को मजबूती मिल सके।