एमडी ड्रग्स खरीद-फरोख्त की नकद राशि 58 हजार रूपये जब्त
एमडी ड्रग्स खरीद-फरोख्त की नकद राशि 58 हजार रूपये जब्त
जोधपुर/ मैफेड्रोन (एमडी) प्रदार्थ की खरीद-फरोख्त की नकद राशि 58 हजार रूपये सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया
पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश ने बताया कि डीएसटी टीम ने जोधपुर पश्चिम को एक फ़रवरी को मुखबिर से विश्वसनीय सूचना पर गजानन्द नगर में मकान नम्बर 94 के द्वितिय तल पर बने कमरे में एक लडका अवैध मादक पदार्थ एमडी खरीद फरोख्त का काम करता है तो मौके पर दबिश दी गई तो तलाशी के दौरान आरोपी अनिल पुत्र राजुराम जाति विश्नोई निवासी विढारो की ढाणी, गोदावास कल्ला थाना कल्याणपुर जिला बालोतरा हाल किरायेदार गजानन्द नगर, जोधपुर के कब्जे से लगभग 75 ग्राम अवैध मादक पदार्थ मैफेड्रोन (एमडी) व अवैध मादक पदार्थ मैफेड्रोन (एमडी) खरीद-फरोख्त की नकद राशि 58,000/- रूपये व मादक पदार्थ के लेन-देन से संबंधित एक हिसाब-किताब की डायरी जब्त की गई ।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गई हैं जिनके आधार पर पुलिस द्वारा संभावित सप्लायर एवं अन्य नेटवर्क की तलाश की जा रही है। एवं गिरफतारशुदा आरोपी के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी अनिल को गिरफ्तार किया गया.