माहेश्वरी भवन में घरेलू जरूरत सामग्री की लगी प्रदर्शनी
माहेश्वरी भवन में घरेलू जरूरत सामग्री की लगी प्रदर्शनी जोधपुर / रातानाडा माहेश्वरी भवन दो दिवसीय प्रदर्शनी का कुंती देवड़ा ने एक एक स्टॉल पर जाकर उत्पाद व सामग्री का निरिक्षण किया. इस मौके पर देवड़ा ने कहा कि आम जरूरत की वस्तुए एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो रही हैं विशेकर महिलाओं की जरूरत की वस्तुए शामिल हैँ. नीलम भूतडा द्वारा अब तक 35वीं इस तरह की प्रदर्शनी लगाई गई हैं.उन्होंने आयोजको को बधाई देते हुए कहा कि रोजमर्रा की चीजें महिलाओं को एक ही स्थान पर बिक्री केंद्र उपलब्ध कराया गया हैं जिससे उन्हें स्वावलम्बी बनने व रोजगार उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास हुआ हैं. आयोजक समिति की नीलम भूतडा ने बताया कि dee gorgeous 11 व 12 अप्रैल दो दिवसीय इस एकजीबिशन में महिलाओं की लगभग 107स्टॉल लगाई गई ज़ो कम किराए पर उपलब्ध कराई गई जिसमें कस्मेटिक, असर्टिफिशल जवेलरी, बैग, साड़ी, सजावटी आइटम, पापड़ बड़ी, चूर्ण, खाद्य सामग्री, रेडीमेड आइटम, चदर आदि कई आइटम एक जगह पर वाजिब दाम पर उपलब्ध हैं राज्य के कई शहरों की महिलाओं ने स्टॉल पर अपनी सामग्री बेच रही हैं. जिससे उन्हें रोजगारपरक बनाने मे सहायता मिल रही हैं. इस मौके पर प्रतिभा दवे पूजा राठी, प्रो. बोहरा, सहित कई महिलाऐं मौजूद रही.