व्यापारियों ने दिया ज्ञापन         

व्यापारियों ने दिया ज्ञापन         

व्यापारियों ने दिया ज्ञापन                    जोधपुर /केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से जोधपुर दौरे के दौरान सोजती गेट के व्यापारियों ने मुलाकात की। उन्होंने त्रिपोलिया बाजार जाने वाले रास्ते को खोलने की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि यह रास्ता पिछले सात वर्षों से बैरिकेडिंग के चलते बंद है, जिससे तीन हजार से अधिक होलसेल और रिटेल व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

जोधपुर व्यापार महासंघ के संरक्षक शिवकुमार सोनी और उपाध्यक्ष दीपक सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री शेखावत को एक ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री को बताया कि यह मार्ग ग्रामीण और शहरी ग्राहकों के आवागमन का एकमात्र रास्ता है।

व्यापारियों की बात को गंभीरता से लेते हु, गजेंद्र सिंह शेखावत ने तुरंत प्रभाव से पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन को देखते हुए व्यापारियों के हितों की रक्षा की जाएगी और हरसंभव प्रयास किए जाएंगे कि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। व्यापारियों ने शेखावत की त्वरित कार्यवाही पर आभार जताया।