सोजत रोड़ नगर निकाय चुनाव में 108 साल की बुजुर्ग महिला ने किया मतदान

सोजत रोड़ नगर निकाय चुनाव में 108 साल की  बुजुर्ग महिला ने किया मतदान

सोजत रोड़ नगर निकाय चुनाव में 108 साल की  बुजुर्ग महिला ने किया मतदान 

सोजत रोड़/प्रथम चरण के तहत बुधवार, 09 सितम्बर को नगर पालिका सोजत सिटी, सोजत रोड, मारवाड़ जंक्शन एवं रानी खुर्द में मतदान होगा। मतदान प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक निर्धारित मतदान केन्द्रों पर सम्पन्न कराया जाएगा।
नगर पालिका सोजत सिटी के 40 वार्डों में कुल 41 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। यहां कुल 34,215 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 17,254 पुरुष एवं 16,961 महिला मतदाता शामिल हैं। नगर पालिका सोजत रोड के 25 वार्डों में 25 मतदान केन्द्रों पर कुल 15,100 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 7,698 पुरुष, 7,400 महिला एवं 2 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
इसी प्रकार नगर पालिका मारवाड़ जंक्शन के 25 वार्डों में 25 मतदान केन्द्रों पर कुल 12,480 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 6,384 पुरुष, 6,092 महिला एवं 2 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। नगर पालिका रानी खुर्द के 20 वार्डों के लिए 20 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जहां कुल 11,826 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 5,982 पुरुष, 5,843 महिला एवं 1 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी  ने अधिक से अधिक  मतदान करने के अपील के साथ मतदान दलों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।