चेन चुराने की वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार

चेन चुराने की वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार

चेन चुराने की वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार                  जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस ने चेन चोरी के मामलों में गुजरात की टैक्सी गैंग के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने सरदारपुरा थाने इलाके में दो अलग-अलग जगह चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।

सरदारपुरा थाने में 25 सितंबर को प्रार्थी ने रिपोर्ट देकर बताया था कि पाली से जोधपुर बस से पहुंचा था। एमडीएम अस्पताल के चौराहे पर उतरकर नेहरू पार्क की तरफ पैदल जा रहा था तभी एक ऑटो रिक्शा जिसमें पीछे की ओर तीन सवारी और आगे ड्राइवर सीट के पास एक सवारी बैठी थी। वह पीड़ित को छोड़ने की जिद करने लगा। पीड़ित का मकान पास में ही था इसलिए वह बातों में आकर बैठ गया। उसके बाद वह खाना खाकर सोने लगा तब याद आया कि उसके गले में सोने की चेन नहीं है। तब उसे इस बात की आशंका हुई कि उसके पीछे बैठे लड़के ने उसके गले की सोने की चेन काट ली। जिसकी उसने थाने में रिपोर्ट दी

दूसरी घटना 27 अक्टूबर को हुई.थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह तारघर के पीछे वाली रोड पर सिटी बस का इंतजार में खड़ी थी। तब एक टैक्सी रुकी उसमें दो पुरुष एक महिला और एक छोटा बच्चा गोदी में बैठा था। उसमें वह सवार हो गई। पहले उसे चालक ने पीछे वाले पुरुष को आगे बैठाया और कुछ दूरी पर चलकर वापस पीछे बैठाया। वह ज्यादा हरकत करने लगा फिर उसने जालोरी गेट के पास नीचे उतार कर कहा कि मैं दूसरी सवारी को छोड़कर आपको लेने आता हूं और मेरे से पैसे भी नहीं लिया। फिर वह वापस नहीं आया। इंतजार करने के बाद सिटी बस में बैठकर घर चली गई। फिर शाम को 8 बजे उसे पता चला कि गले में सोने की चेन नहीं है जिस पर उसे शक हुआ की टैक्सी वालों ने ही उसकी चेन चुरा ली।

पुलिस ने दोनों रिपोर्ट के आधार पर घटनास्थल के आसपास और आने जाने वाले रोड पर अभय कमांड कंट्रोल के सीसीटीवी फुटेज चेक कर सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी आधार पर जोधपुर शहर और गुजरात सहित अलग-अलग जगह दबी देकर घटना में शामिल अभियुक्तों से पूछताछ की और चोरी की गई सोने की चेन बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया। इसके साथ ही वारदात में प्रयुक्त टैक्सी भी जब्त की।पुलिस ने मेहमदाबाद गुजरात निवासी लालू पुत्र धनजी भाई बागरी पवन कुमार पुत्र राजु भाई दांतनीया खावडिया भीमा भाई पुत्र रमेश भाई निवासी मेहमदाबाद मंसूरी जफर भाई पुत्र अनवरभाई निवासी सिखवाडों मेहमदाबाद तथा शकील भाई पुत्र फिरोज भाई वोरा निवासी थातरेज दरवाजा के बाहर स्कूल के सामने मेहमदाबाद को गिरफ्तार किया है.