एनीमिया रोको जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित
एनीमिया रोको जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित
पाली, 8 नवंबर/राज्य सरकार ने गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं में गंभीर रक्ताल्पता (एनीमिया) के उन्मूलन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत आगामी 17 से 30 नवंबर तक पूरे प्रदेश में आईवी इंजेक्शन फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज (एफसीएम) 'पिंक पखवाड़ा' का आयोजन होगा। एफसीएम कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं में खून की कमी के कारण होने वाली मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है। कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर सख्त पर्यवेक्षण और गुणवत्ता निगरानी की व्यवस्था की गई है। सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि इस महत्वपूर्ण अभियान के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को तैयार करने के लिए व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में शनिवार को 8 नवंबर को पाली जिला मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य भवन में जिला स्तरीय एफसीएम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र में राज्य स्तर से प्रशिक्षण ले चुके पाली आरसीएचओ डॉ विजेंद्र पाल सिंह चुंडावत एवं बेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ सुमेर सिंह ने प्रशिक्षण दिया। इसमें जिला, ब्लॉक और सेक्टर स्तर के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी को एफसीएम के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग में दक्ष हो सकें। इस बारे में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजेन्द्र पाल सिंह चुंडावत ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों की शुरुआत 8 नवंबर से हुई। इन सत्रों में चिकित्सक नर्सिंग अधिकारी एलटी, एएनएम और सीएचओ सहित सभी संबंधित स्वास्थ्यकर्मी भाग लिया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद 17 से 30 नवंबर तक 'पिंक पखवाड़ा' आयोजित होगा। पखवाड़े के दौरान जिला अस्पतालों सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पन गर्भावस्था की दूसरी और तीसरी तिमाही तथा प्रसवोत्तर अवधि क पात्र महिलाओं को चिकित्सकीव परामर्श के अनुसार एफसीएम इंजेक्शन दिया जाएगा। शनिवार को आयोजित प्रशिक्षण में डीपीएम भवानी सिंह जितेंद्र परमार कुलदीप गोस्वामी डीएनओ विवेक कुमार पाल जिला एवं उप जिला अस्पताल से एक एक विशेषज्ञ चिकित्सक, बीसीएमओ बीपीएम ब्लॉक आशा सुपरवाइजर आदि ने भाग लिया। इस मौके पर सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 3.0 के तहत तंबाकू मुक्ति की शपथ दिलवाई गई।