महापड़ाव हुआ समाप्त
महापड़ाव हुआ समाप्त पाली/राष्ट्रीय पशुपालक संघ एवं डीएनटी समाजों की ओर से शनिवार दूसरे दिन भी पाली जिले के बालराई के निकट शाम करीब तीन घंटे चली बैठक के बाद महापड़ाव को खत्म करने की घोषणा की गई।
आज सुबह से ही महापड़ाव पर लोगों का आना शुरू हो गया था। इसके चलते पिंडवाड़ा-ब्यावर हाईवे पर 10 किमी से लंबा जाम लग गया था। यहां शुक्रवार शाम 4 बजे से हाईवे बंद कर 5 किलोमीटर पहले दोनों तरफ बेरिकेड लगा आवाजाही को रोक दिया गया था
दोपहर बाद जोधपुर रेंज आईजी राजेश मीणा व संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह धरनास्थल पहुंचे। जहां शाम 4 बजे वार्ता का दौर शुरू हुआ। शाम 7 बजे तक प्रशासन के साथ चली बातचीत में समझौता होने के बार महापड़ाव को खत्म कर दिया गया है। इस दौरान कलेक्टर एलएन मंत्री और एसपी आदर्श सिधु सहित जिले के अन्य अधिकारी पुलिस बलः मौजूद रहें