बेड़ा की गरीमा यादव को वनस्पति शास्त्र में पीएच.डी की उपाधि
बेड़ा की गरीमा यादव को वनस्पति शास्त्र में पीएच.डी की उपाधि
बेड़ा /मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर से गरीमा यादव को वनस्पति शास्त्र (Botany) में पीएच.डी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने “दक्षिणी राजस्थान के कुछ औषधीय पौधों के अंतःपादपी कवकजात की जैवक्षमता” विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया। यह शोध कार्य उन्होंने वनस्पति शास्त्र विभाग में डॉ. मुकेश मीणा के निर्देशन में किया।
गरीमा का यह शोध औषधीय पौधों में पाए जाने वाले अंतःपादपी कवकों की विविधता उनकी जैव-सक्रिय क्षमता तथा संभावित औषधीय उपयोगों को समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली योगदान माना जा रहा है। उनकी इस उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक शैक्षणिक उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष संकाय सदस्यों परिवारजनों और शोध सहयोगियों ने गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।