ब्लेकमेल कर 12.50 लाख हड़पे एक गिरफ्तार       

ब्लेकमेल कर 12.50 लाख हड़पे एक गिरफ्तार       

लोन के बहाने 12.50 लाख हड़पे एक गिरफ्तार                                            जोधपुर/चौपसनी हाऊसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में लोन देने के बहाने ब्लैक मेल कर 12.50लाख रुपए हड़पने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं

 ललित पारवानी निवासी आशापूर्णा नगर डी.पी.एस. स्कूल के सामने जोधपुर द्वारा थाने में लिखित रिपोर्ट पेश कर बताया कि 02 सितम्बर 25 को उसके मोबाइल नंबर पर प्राप्त ऋण संबंधी विज्ञापन पर क्लिक करने से निम क्रेडिट नामक मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड हुई। इस एप्लीकेशन में प्रार्थी द्वारा अपना नाम मोबाइल नंबर आधार कार्ड पैन कार्ड सेल्फी फोटो तथा चार पारिवारिक सदस्यों के मोबाइल नंबर सहित अन्य व्यक्तिगत एवं गोपनीय जानकारियां दर्ज की गई। जानकारी उपलब्ध कराने के पश्चात् 04सितम्बर 2025 को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से संपर्क कर प्रार्थी को बताया गया कि उसका क्रेडिट स्कोर कम है इस कारण प्रारंभ में सीमित राशि का ऋण ही स्वीकृत किया जा सकता है परंतु नियमित भुगतान करने पर भविष्य में उसकी क्रेडिट लिमिट बढ़ा दी जाएगी। अभियुक्तों द्वारा जानबूझकर छोटी-छोटी राशि का ऋण देकर समय पर भुगतान कराया गया जिससे प्रार्थी का विश्वास अर्जित किया गया इसके पश्चात् 27 अक्टूम्बर 2025 से अभियुक्त रौनक एवं उसके अन्य सहयोगियों द्वारा विभिन्न व्हाट्सएप नंबरों से लगातार संपर्क कर प्रार्थी के साथ गाली-गलौच की गई तथा उसे जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही अभियुक्तों द्वारा प्रार्थी की पत्नी के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकियां दी गई। अभियुक्तों के पास प्रार्थी एवं उसके परिजनों की निजी जानकारी एवं फोटो उपलब्ध होने के कारण प्रार्थी अत्यधिक भय एवं मानसिक दबाव में आ गया। डर सामाजिक प्रतिष्ठा एवं परिवार की मान-मर्यादा को ध्यान में रखते हुए प्रार्थी द्वारा अभियुक्तों के बताए अनुसार क्यूआर कोड एवं नकद के माध्यम से विभिन्न तिथियों में बार-बार धनराशि अदा की गई जो कुल मिलाकर लगभग रुपए 12 लाख 50 हजार है। अभियुक्तों द्वारा धनराशि प्राप्त करने के उपरांत भी प्रार्थी को लगातार ब्लैकमेल किया जाता रहा तथा अतिरिक्त धन की मांग की जाती रही। अभियुक्तों की निरंतर धमकियों एवं दबाव के कारण प्रार्थी आर्थिक रूप से अत्यधिक कर्जदार हो गया। वर्तमान में भी अभियुक्तों द्वारा प्रार्थी को विभिन्न माध्यमों से धमकाया व ब्लैकमेल किया जा रहा है जिससे प्रार्थी एवं उसका पूरा परिवार गंभीर मानसिक तनाव एवं भय के वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहा है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज अनुसंधान व तलाश शुरू की गई ।

पुलिस कार्यवाही में ओमप्रकाश पुलिस आयुक्त जोधपुर व विनीत कुमार बंसल पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम द्वारा प्रकरण की वारदात को गंभीरता से लेते हुए तुरन्त खुलासा करने हेतु विशेश दिशा निर्देश दिये गये जिस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रोशन मीणा व सहायक पुलिस आयुक्त रविन्द्र बोथरा वृत्त प्रतापनगर के सुपरविजन मे पुलिस थाना चौहाबोर्ड थानाधिकारी ईश्वरचन्द्र पारीक नि.पु के नेतृत्व मे अनुसंधान अधिकारी स्वरूपसिंह सउनि मय टीम गठित कर टीम द्वारा मानवीय आसुचना संकलन कर तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर आरोपी रौनक वीरवानी पुत्र रवि वीरवानी जाति सिंधी उम्र 31 साल निवासी मकान नं 78 अरिहंत नगर पुलिस थाना चौ०हा० बोर्ड जिला जोधपुर पश्चिम को दस्तयाब कर बाद अनुसंधान जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया एवं प्रकरण मे गिरफ्तारशुदा आरोपी को पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया जिससे प्रकरण में पुछताछ व बरामदगी व अन्य शरीक मुलजिमानो के संबंध में अनुसंधान जारी है।