पुलिस ने महिला का खोया बैग लौटाया
पुलिस ने महिला का खोया बैग लौटाया माउंट आबू में सूरत की महिला का खोया बैग पुलिस ने लौटाया. माउन्ट आबू के पुलिस सहायक उपनिरीक्षक राजाराम ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक महिला को उसका खोया हुआ बैग लौटाया। बैग में 46 हजार 550 रुपए नकद, कीमती कपड़े और आभूषण शामिल थे।
बुधवार शाम को राजाराम को माउंट आबू के बाजार में यह लावारिस बैग मिला। उन्होंने तुरंत बैग को सुरक्षित थाने में जमा करवाया.बैग मालिक की पहचान रमिला बेन पत्नी प्रवीण भाई पटेल, निवासी प्रभु दर्शन सोसाइटी, कैनल रोड, जगीराबाद, सूरत के रूप में हुई। महिला को अहमदाबाद पहुंचने के बाद अपने बैग के गुम होने का एहसास हुआएस और वह माउंट आबू वापस लौटीं।उन्होंने थाने में संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस सहायक उपनिरीक्षक राजाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महिला को उसका बैग और नगदी सुपुर्द की।