विश्वसनीय और अनुशासन शील होना ही स्काउट

विश्वसनीय और अनुशासन शील होना ही स्काउट

विश्वसनीय और अनुशासन शील होना ही स्काउट की प्रथम पहचान है -राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट बैंड ने किया वंदे मातरम गायन

पाली, 10 नवम्बर।राज्य प्रशिक्षण आयुक्त ने कहा कि विश्वसनीय और अनुशासन शील होना ही स्काउट की प्रथम पहचान है. स्काउटसी ओ स्काउट गोविन्द मीना ने बताया कि आगामी 23 नवंबर से 29 नवम्बर तक लखनऊ उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली 19वी राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में राजस्थान प्रदेश की तरफ से स्काउट बैंड प्रतियोगिता हेतु चंद्राज़ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोजत रोड द्वारा राजस्थान प्रदेश का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय जंबूरी में किया जाएगा

राष्ट्रीय जंबूरी में राजस्थान प्रदेश के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बैंड प्रतियोगिता की पूर्व तैयारी का अवलोकन करने हेतु आज राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट बन्ना लाल ने अवलोकन कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।इस अवसर पर चंद्राज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोजत रोड के निदेशक हिम्मत राज शर्मा प्रधानाचार्य आलोक शर्मा सचिव स्थानीय संघ सोजत सिटी अवधेश लखावत विनय शर्मा रुद्रा शर्मा मुद्रा शर्मा आदि उपस्थित रहे.

 *राज्य पुरस्कार स्काउट जॉच शिविर का किया अवलोकन* 

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय पाली के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय राज्य पुरस्कार स्काउट एवं रोवर जांच शिविर का आयोजन दिनांक 8 से 11 नवंबर 2025 तक जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी पाली में किया जा रहा है। सी ओ स्काउट गोविन्द मीना ने बताया कि शिविर में 329 स्काउट और 28 रोवर सहभागिता कर रहे हैं शिविर के तृतीय दिवस आज राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बन्ना लाल ने संभागीयों से रूबरू हुए एवं स्काउटिंग स्किल एवं स्काउट गाइड संगठन की जानकारी और राज्य पुरस्कार परीक्षा के संदर्भ में वार्ता की। सीओ गाइड डिंपल दवे ने बताया कि राज्य प्रशिक्षण आयुक्त ने स्काउट की तैयारी जांच शिविर में शिविरार्थियों के प्रदर्शन और प्रश्नोत्तरी से प्रभावित होकर सभी को राज्य पुरस्कार के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। स्काउट को संबोधित करते हुए राज्य प्रशिक्षण आयुक्त ने कहा कि समाज में विश्वसनीयता और अनुशासनशील होना ही स्काउट जीवन की प्रथम पहचान है जिससे बालक बड़ा होकर समाज में एक सुनागरिक के रूप’ में तैयार होकर देश के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान प्रदान करता है। इस अवसर पर सी ओ गाइड डिंपल दवे लीडर ट्रेनर स्काउट एवं राज्य पुरस्कार स्काउट जॉच शिविर के मुख्य परीक्षक अनिल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

विभिन्न कार्यालयों में भी *हुआ वंदेमातरम राष्ट्रीय गीत का गायन और शपथ दिलायी* 

इसके साथ ही रसद विभाग में रसद अधिकारी मंजीत सिंह ने व सूचना एंव जनसम्पर्क विभाग में शपथ ली और वंदे मातरमगीत का गायन किया गया। इस अवसर पर संबधित अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।