भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने खोखर की माताजी की पुछी कुशल क्षेम
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने खोखर की माताजी की पुछी कुशल क्षेम
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

पाली। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने वसीम रमज़ान खोखर के निवास स्थान नाडी मोहल्ला, पाली पहुंचकर उनकी माताजी के कुशल क्षेम पूछा और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने माताजी से आत्मीयता से बातचीत की और उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस मौके पर वसीम रमज़ान खोखर ने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का अपने निवास पर पधारने पर आभार व्यक्त किया और कहा कि बड़े नेताओं का घर आकर बुजुर्गों का हाल पूछना ही हमारी गंगा-जमुनी तहज़ीब और पाली की परंपरा है। इस मौके पर पूर्व सभापति मेहन्द्रा बोहरा, अशोक कुमार, मोहम्मद यासीन मौजूद रहे
