पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने पाली दौरा
पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने पाली में महापौर नमिता बुबकिया को दी बधाई, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख की कार्यशैली की सराहना की
पाली, 12 अक्टूबर। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का सोमवार प्रातः 9:30 बजे पाली के पणिहारी चौराहे पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पाली नगर निगम की प्रथम महापौर श्रीमती नमिता विकास बुबकिया को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।
इस दौरान राज्यपाल ने पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख की सराहना करते हुए पाली नगर निगम के गठन में उनकी भूमिका के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि पारख साहब लगभग 25 वर्षों तक उनके साथ विधायक रहे हैं। वे जिस कार्य को करने का संकल्प लेते हैं, उसे शत-प्रतिशत पूरा करके ही दम लेते हैं। कटारिया ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में इतना जुनूनी व्यक्ति नहीं देखा, जो किसी कार्य को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटा रहता हो।
राज्यपाल श्री कटारिया ने महापौर श्रीमती नमिता विकास बुबकिया को पाली नगर निगम की प्रथम महापौर बनने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा,पार्षद नवीन वागोरिया,पूर्व पार्षद विकास बुबकिया,अशोक बाफना,समाजसेवी गौतम यति,सोहन भाटी,मोहम्मद अब्बासी इत्यादि उपस्थित रहे।