देवनानी की पत्नी का हुआ देहांत       

देवनानी की पत्नी का हुआ देहांत       

देवनानी की पत्नी का हुआ देहांत                 जयपुर/राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी का जयपुर के एस एम एस अस्पताल में निधन हो गया। मेडिकल आईसीयू में चिकित्सकों की निगरानी में चल रहे इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी के निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज अजमेर आएँगे.उनके पत्नी की मृत्यु पर भजन लाल शर्मा प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ पाली सांसद पीपी चौधरीं पूर्व मंत्री बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत भी दुख जताया.कुछ दिनों पहले देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी घर पर अचानक बेहोश हो गईं थी। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया लेकिन स्थिति गंभीर होने पर उन्हें तुरंत एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी में शिफ्ट कर दिया गया। चिकित्सकीय बोर्ड ने उनकी जांच की जिसमें अस्थमा और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं सामने आईं।सीएम भजन लाल शर्मा के अजमेर यात्रा पर आएँगे.