रविवार को महिला को आत्म रक्षा के लिए विशेष दिया जायेगा प्रशिक्षण

रविवार को महिला को आत्म रक्षा के लिए विशेष दिया जायेगा प्रशिक्षण
The bhaswar times @photo

रविवार को महिला को आत्म रक्षा के लिए विशेष दिया जायेगा प्रशिक्षण।

  • पाली भारत विकास परिषद द्वारा "संस्कृति सप्ताह" के अंतर्गत नारी तेरी छवि है न्यारी,मुश्किलों से कभी ना हारी विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ एवं रविवार को नारी शक्ति सशक्त बनाने हेतु  आत्मरक्षा हेतु विशेष शारीरिक वर्ग" का आयोजन मे प्रशिक्षण दिया जायेगा।

वर्जन- संस्कृति सप्ताह संयोजक रेनू बम्ब ने बताया कि रुक्मिणी देवी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में नारी तेरी छवि है न्यारी, मुश्किलों से कभी न हारी विषय पर एक संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी नूतन वाला कपिला ने इस विषय पर बोलते हुए नारी की महिमा को बताया एवं नारी किस प्रकार मुश्किलों से बाबाधो को पार कर सकती है, इस विषय पर विशेष संवाद किया गया।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद की वरिष्ठ सदस्य इंदु शर्मा, पुष्पा परिहार ,उषा लखोटिया रेखा कटारिया ने भी इस विषय पर अपने विचार रखें एवं महाविद्यालय प्राचार्य प्रिया ने भी संबोधित किया गया।

संस्कृति सप्ताह के तहत होने वाले कार्यक्रमों  में बहिने स्वयं अपनी आत्मा रक्षा कर सके, इस हेतु भारत विकास परिषद द्वारा एक विशेष शारीरिक वर्ग रखा गया है  रविवार को दोपहर पश्चात 4 बजे ,

केशव गौ शाला, केशव नगर, न्यू बस स्टैंड के पीछे आयोजित इस कार्यक्रम में जुड़ो कराटे का प्रशिक्षण दिया जायेगा

कार्यक्रम की तैयारी में उषा अखावत, नेहा मेहता, सीमा मरलेचा लगे हुए है।