जोशी की 66 वोटो से हुई जीत
जोशी की 66 वोटो से हुई जीत पाली। बार एसोसिएशन के चुनावो में वरिष्ठ अधिवक्ता पीएम जोशी अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने धीरेंद्र सिंह राजपुरोहित 66 वोट से पराजित कर अध्यक्ष बने इन चुनावों में पीएम जोशी को 238 मत मिले जबकि धीरेंद्र सिंह राजपुरोहित को 172 मत मिले।
जोशी के जीतने पर उन्हें बधाई देने वालों की भीड़ लग गई और उन्हें उन्हें फूलमालाओं से उन्हें लाद दिया। इन चुनावों में कुल 422 एडवोकेट ने मतदान किया।
एडवोकेट पीएम जोशी चौथी वार बार
एसोसिएशन के अध्यक्ष बने है। इससे पहले वे
तीन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके है।
इसी क्रम में उपाध्यक्ष पद पर जबर सिंह हथलाई जीते। उन्हें 113 वोट मिले। सचिव पद पर मुकुल सोनी जीते, उन्हें 292 वोट मिले। सह सचिव पद पर कुंदन चौहान जीते उन्हें 170 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर विक्रमसिंह भैसाणा जीते, उन्हें 205 वोट मिले। युवा प्रतिनिधि के पद पर सद्दाम काजी जीते उन्हें 208 वोट मिले।