1297 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद
निकाय चुनावो मे आचार संहिता लगने के साथ ही पुलिस ने भारी मात्रा में डोडा पोस्ट पकड़ा
वाहन अशोक लिलेण्ड वाहन डाक पार्सल की आड़ में छिपाया गया 1297.230 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद ।
पाली / पुलिस ने भाटो की ढाणी पर प्रभावी नाकाबंदी कर भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की।
पुलिस थाना शिवपुरा की टीम ने एनडीपीएस एक्ट में बड़ी कार्यवाही की हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक पाली मोनिका सेन के निर्देशन में ओमप्रकाश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली एवं रत्नाराम देवासी आरपीएस वृत्ताधिकारी सोजत के निकटतम सुपरविजन में तथा थानाधिकारी दाउद खान ने पुलिस थाना शिवपुरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए एनडीपीएस एक्ट में एक बड़ी सफल कार्यवाही की गई। कार्यवाही में पुलिस द्वारा 1297.230 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया तथा मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त वाहन अशोक लिलेण्ड वाहन को जब्त किया गया।
पुलिस थाना शिवपुरा की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन
की रोकथाम हेतु भाटो की ढाणी पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान नाकाबंदी स्थल पर एक वाहन अशोक लिलेण्ड ट्रक संदिग्ध अवस्था में आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा सतर्कता एवं तत्परता दिखाते हुए इस वाहन को रूकने का ईशारा किया तो वाहन चालक द्वारा वाहन को सरदारसंमद की तरफ भगा ले गया। जिस पर थानाधिकारी मय जाब्ता द्वारा पीछा किया तो वाहन चालक द्वारा वाहन को स्टेट हाईवे 61 से सरदार समन्द गांव की तरफ अन्दर जाने वाले रास्ते पर वाहन को चालु हालात मे छोड़कर अग्रेजी बबुल की झाडीयो की तरफ भाग गया। तत्पश्चात इस वाहन को चेक कर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में डाक पार्सल की आड़ में बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त छिपाकर रखा हुआ पाया गया। बरामद मादक पदार्थ का नियमानुसार वजन करने पर कुल 1297.230 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त होना पाया गया पुलिस द्वारा 1297.230 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन अशोक लिलेण्ड को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।