सोजत ब्लॉक की प्रतिभावान बालिकाओं का होगा सम्मान

सोजत ब्लॉक की प्रतिभावान बालिकाओं का होगा सम्मान

सोजत ब्लॉक की प्रतिभावान बालिकाओं का होगा सम्मान

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोजत ब्लॉक समस्त राजकीय विद्यालयय की बालिकाओं शोभा चौहान विधायक सोजत के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान से सोजत ब्लॉक की जिन राजकीय विद्यालय की बालिकाओं के वर्ष 2024-25 में कक्षा 10 और 12 में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किये थे। उन बालिकाओं को 75 प्रतिशत से 89.99 तक अंक वालीं को 3500 रुपये और 90 से अधिक अंक वाली को 4500 रुपये और प्रमाण पत्र देकर शांति देवी जैन ट्रस्ट सोजत द्वारा सम्मानित किया जाएगा। एसीबीईओ मो. रफीक ने बताया कि संबंधित विद्यालय के संस्था प्रधानों को बालिकाओं को 25 सितंबर को सुबह 9 बजे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय काका चौराहा सोजत में उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया है। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या श्यामा चारण और उनके स्टाफ संपूर्ण तैयारी कर रहे हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर लगभग 238 बालिकाओं को नकद राशि चेक और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। यह राशि लगभग दस लाख रुपये से अधिक होगी। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सोजत दलपतसिंह सांखला के निर्देशन में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम बगदाराम जांगिड़ और अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय मोहम्मद रफीक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्य योजना बनाने के लिए जुटे हुए हैं।

-