घर से करे स्वच्छता की शुरूआत - डा.शर्मा
घर से करे स्वच्छता की शुरूआत - डा.शर्मा
पाली 25 अक्टुबर। कंकु विजय कॉलेज, खैरवा रोड पाली में एन. सी. टी. ई. के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान 5.0 के तहत स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षणार्थियों को अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने के साथ साथ लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्य डॉ. करण सैन ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को स्वच्छता कि शपथ दिलाई उन्होने बताया कि महाविद्यालय के निर्देशानुसार समस्त गतिविधियों का आयोजन करता हैं। डॉ. सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि व्यक्ति को सर्वप्रथम स्वच्छता कि शुरुआत स्वयं से करनी चाहिए फिर अपने घर मोहल्ले, शहर एवं राष्ट्र को स्वच्छ बनाने में योगदान देना चाहिए। प्रवक्ता दिनेश विश्नोई ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया, इस अवसर पर प्रदीप जोशी गोविंद सैन प्रवीण द्विवेदी, प्रीति परिहार आजाद सैन राधेश्याम पुरी नेमीचन्द इत्यादि शिक्षक गण उपस्थित थे।