पुर्नविकास कार्य के कारण रेल रूट प्रभावित
पुर्नविकास कार्य के कारण रेल रूट प्रभावित जोधपुर/ जयपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के तहत एयर
कॉनकोर्स (फेस-2) की स्थापना के लिए ब्लॉक की वजह
से नवंबर और दिसंबर में ट्रेनों का संचालन प्रभावित
रहेगा। 9 नवंबर से 12 दिसंबर तक 14813/14814,
जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस जोधपुर से 23 और
भोपाल से 24 नवंबर को पूरी तरह से रद्द रहेगी। ट्रेन
15013, जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस जो 9
से 12,14, 22 से 24, 26 से 28 व 30 नवंबर से 2 दिसंबर व 6 से 9 दिसंबर तक (18 ट्रिप) जैसलमेर से प्रस्थान करेगी। होकर फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी संचालित होगी।ट्रेन 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस जो 8 से 11, 13,21 से 23,25 से 27 और 29 नवंबर से 1 दिसंबर और 5 से 8 दिसंबर तक (18 ट्रिप)काठगोदाम से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। ट्रेन 18573, विशाखापट्टणम भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस जो 27 नवंबर को विशाखापट्टनम से प्रस्थान करेगी।
सोगरिया-चंदेरिया-अजमेर मारवाड़ जंक्शन होकर संचालित होगी। मारवाड़ जंक्शन स्टेशन पर ठहराव करेगी। ट्रेन 14662, जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस जो 22 नवंबर को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह रेवाड़ी व जयपुर स्टेशनों के बीच 40 मिनट रेगुलेट रहेगी। ट्रेन 12465, इंदौर-भगत की कोठी, रणथंबोर एक्सप्रेस सुपरफास्ट जो 9,14,22 व 24 नवंबर व 6 और 9 दिसंबर को (6 ट्रिप) इंदौर से प्रस्थान करेगी.