राज्यपाल पुरस्कार समारोह में जिले के स्काउट्स करेंगे सहभागिता*
*राज्यपाल पुरस्कार समारोह में जोधपुर जिले के स्काउट्स करेंगे सहभागिता*
जोधपुर/ राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वाधान में राज्य पुरस्कार स्काउट व गाइड, रोवर रेंजर अवार्ड समारोह का आयोजन 9 से 12 फरवरी तक राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के स्टेट ट्रेनिंग सेंटर जगतपुरा जयपुर में किया जा रहा है। जिला संगठन आयुक्त छतर सिंह पीडियार ने बताया कि जोधपुर जिले से 240 स्काउट राज्य पुरस्कार की जांच प्रक्रिया में सफल रहे। राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए जोधपुर जिले से श्री सरस्वती बाल वीणा भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरसागर जोधपुर के महावीर लाखाराम सुनील स्काउट एवं विशन सिंह प्रजापति स्काउट मास्टर तथा ओम नवकार सीनियर सेकेंडरी स्कूल झालामंड के मोहित, करण प्रजापत एवं अशोक कुमार स्काउट मास्टर ने जयपुर के लिए रविवार को प्रस्थान किया।
इस अवसर पर शिक्षण संस्थानों के भूराराम चौधरी प्रधानाचार्य, लूणाराम प्रजापत संस्था प्रधान एवं जोधपुर जिला सचिव डॉ बी. एल. जाखड़ ने बताया कि सभी स्काउट्स राज्यपाल बागड़े के कर कमलों से राज्य पुरस्कार प्राप्त करके जोधपुर का नाम रोशन करेंगे और आगे बढ़ेंगे। डॉ बीएल जाखड़ ने सभी स्काउट गाइड को स्कार्फ पहना कर सम्मेलन में भाग लेने हेतु रवाना किया ! उन्होंने अग्रीम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्जवल भविष्य कि कामना करता की। इतनी संख्या में स्काउट्स जयपुर में जोधपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे जो सौभाग्य की बात है वे वहां पर मार्च पास्ट कैंप क्राफ्ट्स लोकगीत लोक नृत्य प्रदर्शनी आदि विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। स्काउट का अभिनंदन कर माला पहनाकर उन्हें विदा किया इस अवसर पर सभी स्काउट के परिवार के सदस्यों ने भी माला पहनकर अभिवादन किया और सभी को अग्रिम बधाई दी।