अखिल भारतीय श्रीमाली समाज चुनाव में चार प्रत्याशी मैदान में
अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था के चुनाव पांच अध्य्क्ष पद के लिए 4 प्रत्याक्षी ने नामांकन किए प्रस्तुत
पुष्कर/ अखिल भारतवर्षी श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था के चुनाव 4 नवम्बर को होंगे. चुनाव अधिकारी शांतिलाल ओझा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार विधुशेखर दवे महेंद्र दवे किशोर शर्मा एवं महेंद्र बोहरा मैदान में हैं
भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समान संस्था पुष्कर के संरक्षक विशेष आजीवन एंव आजीवन सदस्यों संस्था के तीन वर्षी 2025-28 चुनाव के
नामांकन प्रपत्र एक नवम्बर को सांय 4:00 बजे से सांय 6:00 बजे तक एवं दो नवम्बर को प्रातः 10:00 बजे से सांय 4:00 बजे तक धरोहर राशि रु. 5000/- मात्र प्रत्याशी प्रस्तावक एवं अनुमोदक को स्वंय उपस्थित होकर चुनाव अधिकारी के सामने हस्ताक्षर कर जमा करवाने होगें।
3 नवम्बर को प्रातः 10:00 बजे से मध्यान्ह 2:00 बजे तक वापस ले सकेंगे। प्रत्याशी मतदाता सूचियों को प्रति सेट में 500/- अक्षरे जमा करवाकर प्राप्त कर सकेंगे।
अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की फाईनल सूची 3 नवम्बर को सांय 4:00 बजे सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी जागेगी। एक से अधिक प्रत्याशी होने पर मतदान 4 नवम्बर को प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मतपत्रों द्वारा सम्पन्न करवाया जायेगा मतपत्रो की गिनती प्रत्याशी या उनके द्वारा नियुक्त प्रतीनिधि के सामने होगी
चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात् उसी दिन विजित प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देकर आम सभा में जीते हुए प्रत्याशी की घोषणा कर शपथ दिलवाई जाएगी
प्रत्याशियों को फोटो युक्त पहचान पत्र नामांकन प्रपत्र जमा करवाते समय चुनाव अधिकारी को दिखाना आवश्य होगा। मतदाताओं को भी फोटोयुक्त पहचान पत्र दिखाना होगा।
मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि को सुधारने का चुनाव अधिकारी को अधिकार होगा। किसी प्रकार के विवाद में चुनाव अधिकारी का निर्णय सभी व संस्था के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हेतु समय-समय की आमसभाओं द्वारा पारित नियमों / उपनिगमों व समाज के संविधान के अनुसार होंगे। चुनाव में हिस्सा लेने के लिए राजस्थान सहित देश के अन्य राज्यों में निवास कर रहे पात्र मतदाता हिस्सा लेंगे.