भदवासिया मंडी में मारपीट का आरोपी गिरफ्तार मोटर साईकिल जब्त

भदवासिया मंडी में मारपीट का आरोपी गिरफ्तार मोटर साईकिल जब्त

भदवासिया मंडी में मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, मोटर साईकिल जब्त

जोधपुर/ भदवासिया सब्जी मंडी में एक व्यापारी के साथ सरे आम मारपीट करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ लिया है शेष की तलाश जारी हैं.

 पुलिस थाना महामन्दिर जोधपुर पूर्व प्रार्थी ताराचंद पुत्र भंवरलाल जी जाति माली उम्र 55 वर्ष निवासी सोलंकियो का बास ग्राम पोस्ट चौखा पुलिस थाना राजीव गांधी नगर जोधपुर पश्चिम हाल दुकान नं ई-4 नई सब्जी मण्डी भदवासिया पुलिस थाना महामन्दिर जोधपुर पूर्व ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट पेश की कि 14.दिसंबर 2025 को समय सुबह के 11.30 बजे मेरा भाई तिलोक चंद पुत्र भंवरलाल परिहार दुकान नं सी-13 के सामने सब्जी विक्रय का व्यापार कर रहा था। इतने में पीछे से अशोक प्रकाश फोजी और इनके साथ एक अन्य ने एक राय होकर के तिलोक चंद परिहार को जान से मारने की नियत से हाथो में हथियार लोहे के सरिया एवं लोहे के पाईप से गाली गलौच करते हुए हमला किया। जिससे तिलोकचंद के सिर पैर व शरीर के अन्य भागों पर गंभीर चोट आयी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 501 14दिसम्बर.2025 धारा 115(2) 126(2) 110 3(5) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया 

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश के नेतृत्व में अवांछनीय घटित घटना की गम्भीरता को देखते हुए घटना का त्वरित खुलासा करने हेतु अविलम्ब थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह निपु के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया जाकर प्रभावी पर्यवेक्षण शुरू किया गया। गठित सुदा पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज तथा तकनीकी तथ्यों के आधार पर वारदात को अंजाम देने वाले मुल्जिमानों के बारे में जानकारी प्राप्त कर साथ ही पुलिस तकनीकी पुलिस टीम द्वारा पुलिस विभाग के अत्याधुनिक तकनीकि संसाधनों का बेहतर उपयोग कर सूचना का संकलन किया जाकर आरोपीगणों की जानकारी प्राप्त की जाकर मुख्य आरोपी को प्राप्त तकनीकी तथ्यों के आधार पर पुलिस थाना भोपालगढ के सहयोग से पुलिस थाना भोपालगढ एरिया के बागोरिया फांटा पर मुस्तैद व चौकस नाकाबन्दी की जाकर मुख्य आरोपी हरिओम प्रकाशसिंह उर्फ प्रकाश फौजी पुत्र इन्द्रसिंह जाति राजपूत उम्र 38 साल निवासी गांव करणू पुलिस थाना पांचौडी जिला नागौर हाल न्यू बीजेएस पुलिस थाना महामंदिर जोधपुर को वारदात करने में प्रयुक्त मोटरसाईकिल सहित दस्तयाब किया जाकर पूछताछ व अनुसंधान किया जाकर बाद अनुसंधान आरोपी हरिओम प्रकाशसिंह उर्फ प्रकाश फौजी को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाईकल वास्ते वजह सबूत जब्त की गयी। अनुसंधान के दौरान प्रकरण मे जुर्म धारा 109 बीएनएस जोडी गयी। घटना के वक्त अन्य शरीक मुल्जिामानों की तलाश व विस्तृत अनुसंधान जारी है।आरोपी आले दर्जे का बदमाश है जिनके विरुद्ध विभिन्न थानों में करीब आधा दर्जन प्रकरण दर्ज है।