16 जोड़ी ट्रेनों में 35 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी*

16 जोड़ी ट्रेनों में 35 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी*

*16 जोड़ी ट्रेनों में 35 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी*

● 1 फरवरी से लागू,वेटिंग यात्रियों को मिलेगी राहत

जोधपुर। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए जोधपुर मंडल से चलने व गुजरने वाली 16 जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 35 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। यह व्यवस्था 1 फरवरी से लागू हो गई है जो 28 फरवरी तक प्रभावी रहेगी। 

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि दैनिक व साप्ताहिक ट्रेनों में डिब्बों की इस अस्थाई बढ़ोतरी से वेटिंग सूची में प्रतीक्षारत यात्रियों को बर्थ उपलब्ध हो सकेगी और यात्रा सुगम होगी।

*इन ट्रेनों में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी*

-ट्रेन संख्या 22977/22978 जयपुर-जोधपुर-जयपुर सुपरफास्ट में 1 फर्स्ट कम सेकंड एसी व 1 थर्ड एसी

-ट्रेन संख्या 14801/14802 जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस में 1 स्लीपर व 3 जनरल

-ट्रेन संख्या 12465/12466 इंदौर-भगत की कोठी-इंदौर रणथंबोर सुपरफास्ट में 1 स्लीपर व 3 जनरल

-ट्रेन संख्या 14854/14864/14866 व 14853/14863/14865 जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस में तिथि अनुसार 1 थर्ड एसी

-ट्रेन संख्या 14807/14808 जोधपुर-दादर-जोधपुर एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी व 2 जनरल

-ट्रेन संख्या 20483/20484 भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी सुपरफास्ट में 1 थर्ड एसी व 2 जनरल

-ट्रेन संख्या 04827/04828 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी व 2 जनरल

ट्रेन संख्या 20485/20486 जोधपुर-साबरमती-जोधपुर सुपरफास्ट में 1 थर्ड एसी व 2 जनरल

-ट्रेन संख्या 20492/20491 साबरमती-जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट में 1 थर्ड एसी व 2 जनरल

-ट्रेन संख्या 22497/22498 श्रीगंगानगर-तिरुचिरापल्ली-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट में 1 थर्ड एसी

-ट्रेन संख्या 20481/20482 भगत की कोठी-तिरुचिरापल्ली-भगत की कोठी सुपरफास्ट में 1 स्लीपर

-ट्रेन संख्या 20471/20472 श्रीगंगानगर-पुरी-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट में 1 जनरल

-ट्रेन संख्या 12495/12496 बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर सुपरफास्ट में 1 थर्ड एसी व 1 जनरल

-ट्रेन संख्या 22473/22474 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर सुपरफास्ट में 1 थर्ड एसी व 1 स्लीपर डिब्बा बढ़ाया गया है।