दुपहिया वाहन चोर गिरफतार

दुपहिया वाहन चोर गिरफतार

दुपहिया वाहन चोर गिरफतार

 पाली / पुलिस ने शातिर चोर फिरोज को गिरफ्तार कर चोरी की 06 मोटरसाईकल बरामद की हैँ. इनमें पुलिस थाना कोतवाली हल्के से 02 व पुलिस थाना ओद्यौगिक क्षेत्र हल्के से 04 मोटरसाईकल चोरी की वारदात करना स्वीकार किया

 निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली जिला पाली रविन्द्र सिहं खिंची ने बताया कि पाली शहर मे हो रही दुपहिया वाहन चोरी की वारदातो की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस थाना कोतवाली के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। जिस पर गठित टीम द्वारा दुपहिया वाहन चोर को गिरफतार कर चोरी की कुल 06 मोटरसाईकल बरामद की गयी। मुलजिम से अन्य वाहन चोरीयों की वारदातो के बारे में गहनता से पूछताछ जारी है।

मुलजिम फिरोज ने दौराने पुछताछ बताया कि दिन के समय भीडभाड वाले क्षेत्रो से दिन के समय मे मास्टर चाबी द्वारा मोटरसाईकल का लॉक तोडकर चोरी कर ले जाता।