रक्तदान शिविर आयोजित
रक्तदान शिविर आयोजित जोधपुर /जिले मतोडा के पास हुए हादसे मे माली सैनी समाज के 14 महिलाओं व बच्चों की मौत पर आज सालेसर सेवा संस्थान मे रक्त दान शिविर का आयोजन किया जिसमें मंत्री अविनाश गहलोत ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने मृतकों के परिजनों को ढाढ़स बँधाया. इस मौके पर समाज के लोगों ने रक्तदान किया. गहलोत ने कहा कि इस भीषण हादसे मे समाज के कई लोगों को खोया एवं परिवारों को मानवीय क्षति हुईं हैं. उन्होंने बताया कि बिहार चुनाव मे व्यस्त होने से वे जोधपुर नहीं आ सके आज रक्तदान शिविर पर परिजनों मिलना हुआ है उन्होंने दिवंगत लोगों को प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने व ढाढ़स बँधाया.