सर्वसहमति से आईएफडब्ल्यूजे मारवाड़ जंक्शन ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश सोलंकी धनला को घोषित किया।

सर्वसहमति से आईएफडब्ल्यूजे मारवाड़ जंक्शन ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश सोलंकी धनला को घोषित किया। मारवाड़ जंक्शन। रविवार को धनला के एक होटल में आईएफडब्ल्यूजे की मीटिंग का आयोजन किया गया। जिलाअध्यक्ष संदिप राठोड़ ने बताया कि इस मीटिंग में मारवाड़ जंक्शन उपखंड के सभी पत्रकारों की सर्वसहमति से मुकेश सोलंकी धनला को अध्यक्ष पद के घोषित किया। सभी पत्रकारों ने मुकेश सोलंकी धनला को बधाई प्रेषित कर माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। सोलंकी अपनी ब्लाक कमेटी को जल्दी से गठन करने का कहां।इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार शीकंदर खान डीडी न्यूज पाली,निर्मल बुरासिया धनला, सुरेश पंवार,चांदमल सोनी,अनिल सेन,हिरालाल कंटालीया, अनिल मारू,मनोज माली, दिलीप मेवाड़ा, प्रवीण कुमार बांता, प्रकाश परिहार सिरियारी,केलाश भाटिया,दिलीप कराडी,नरेश परिहार कंटालीया,धनराज राजकियावास, रविन्द्र जांगीड़ बांता मोजूद रहे।