जलापूर्ति 19 से 21नवंबर तक रहेगी परिवर्तित
जलापूर्ति 19 से 21नवंबर तक रहेगी परिवर्तित जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट पम्प हाउस पाईप लाईनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 19 नवंबर को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापूर्ति बन्द रहेगी । जन स्वा. अभि. विभाग नगर वृत के राजेंद्र मेहता अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जोधपुर शहर के कायलाना चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 19 नवम्बर को होने वाली जलापूर्ति 20 को तथा 20 को होने वाली जलापूर्ति 21 नवंबर को की जावेगी.
उन्होंने बताया कि झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 19 को सुबह 10:00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 20 को की जाने वाली जलापूर्ति 21 नवंबर को एवं 21 को की जाने वाली जलापूर्ति 22 नवंबर को होगी।