मौसम में ठंड का बढ़ा असर     

 मौसम में ठंड का बढ़ा असर                        पाली /राजस्थान में सर्द हवा के प्रभाव से माउंट आबू में पारा बुधवार को भी जमाव बिंदु तक पहुंच गया। कुछ जगहों पर ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गईं रात्रि में वाहनों की रफ्तार मेंधमी हो गई। धूप निकलने के बाद यहां लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली। आबू के अलावा फतेहपुर नागौर सीकर दौसा पाली में भी तेज सर्दी रही। राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम ड्राय रहेगा। तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं होगा, लेकिन शीतलहर से लोगों को राहत रहेगी।

पिछले 24 घंटे के दौरान माउंट आबू के बाद सबसे ठंडा इलाका सीकर रहा जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नागौर में न्यूनतम तापमान 5.9 फतेहपुर में 6.9 दौसा में 6.7,जालौर में 7,सिरोही में 7.4, चूरू, चित्तौड़गढ़ में 8.2, पिलानी में 8.7 वनस्थली में 8.3, भीलवाड़ा में 8.5 उदयपुर मे 9 सेल्सियस दर्ज हुआ.

प्रदेश के अधिकांश शहरों में बुधवार को दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुईं.फतेहपुर में अधिकतम तापमानv31 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। सीकर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पिलानी में 29.5 जोधपुर में 30.4 फलोदी में 30v बीकानेर 30.6 जैसलमेर में 31.5 और बाड़मेर में 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।