अधिवेशन से मिलेगी एक नई दिशा - श्रीहरि बोरिकर
अधिवेशन से मिलेगी एक नई दिशा - श्रीहरि बोरिकर
बालोतरा राष्ट्रीय अधिवेशन में जुटेंगे चार हजार से ज्यादा अधिवक्ता
जोधपुर । अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में अधिवक्ताओं को एक नई दिशा मिलेगी। अधिवक्ताओं का यह दायित्व है कि वह समाज में फैली हुई बुराइयों व आम जन की समस्याओं के निराकरण के लिए आगे आकर कार्य करें। अधिवक्ताओं को प्रोफेशनल होने के साथ-साथ इमोशनल होकर कार्य करना होगा । यह विचार अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीहरि बोरिकर ने उपस्थित व्यक्तियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। मौका था अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के जोधपुर प्रांत में होने जा रहे राष्ट्रीय अधिवेशन से जुडे पोस्टर विमोचन समारोह का ।
इस बारे में जानकारी देते हुए अधिवक्ता परिषद जोधपुर प्रांत के प्रांत महामंत्री श्याम पालीवाल ने बताया कि अधिवक्ताओं के राष्ट्रीय अधिवेशन की मेजबानी इस बार जोधपुर प्रांत को मिली है जिसमें देशभर से 4000 से ज्यादा अधिवक्ता शामिल होंगे।