महिला समाधान समिति की बैठक

महिला समाधान समिति की बैठक

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) व जिला महिला समाधान समिति की बैठक*

पाली 15 दिसम्बर। जिला कलक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री की अध्यक्षता में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) व जिला महिला समाधान समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की शुरूआत में उपनिदेशक महिला अधिकारिता भागीरथ ने समिति के समक्ष बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत जिला टास्क फौर्स व जिला महिला समाधान समिति के बारे में सक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की। उपनिदेषक महिला अधिकारिता ने बैठक ऐजेण्डा अनुसार त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट पेश की। साथ ही आगामी कार्यक्रमों व गतिविधियों के बारे में अवगत कराया।

जिला कलक्टर एल.एन.मंत्री ने सभी समिति सदस्यों को गुड टच, बैड टच और महिला लैंगिक उत्पीड़न निषेध पर आधारित ‘कोमल’ चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज़ नामक एक शॉर्ट विडियो दिखाते हुए जिले के समस्त विद्यालयों के विद्यार्थियों को दिखाये जाने के लिए निर्देशित किया। जिससे जिले के समस्त विद्यार्थियों में गुड टच बैड टच और महिला हिंसा के बारे में जागरूकता का प्रसार हो सके।

जिला कलक्टर महोदय ने शिक्षा विभाग रीको उद्योग विभाग श्रम विभाग व फेक्ट्रीज एण्ड बोयलर्स विभाग को निर्देषित किया कि जिले के समस्त 10 या 10 से अधिक कार्यरत कर्मचारियों वाले प्रत्येक कार्यस्थल यथा विद्यालय फेक्ट्रीज व अन्य सभी प्रतिष्ठानों पर कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के अंतर्गत आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की स्थापना करने हेतु निर्देशित किया।

बैठक में प्रशिक्षु आईएएस बिरजु गोपाल चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र देवड़ा उपनिदेषक महिला एवं बाल विकास विभाग राजेश कुमार उपनिदेषक सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग जेपी अरोड़ा पीसीएनडीटी महेश कुमार रीकोे पंकज उद्योग विभाग भूपेन्द्र पटेल श्रम विभाग चेतन चौधरी फैक्ट्रीज एण्ड बोयलर्स विभाग सीनियर इंस्पेक्टर सौरभ चौधरी रोजगार विभाग मनीष थोरी मनोनित सदस्य एडवोकेट प्रियंका जोशी पिंकी मीणा पर्यवेक्षक व सखी वन स्टॉप सेंटर महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र पन्नाधाय सम्मान सुरक्षा केन्द्र व डीएचईडब्ल्यु से संबंधित केन्द्र प्रबंधक व सलाहकार उपस्थित रहे।

.....................