शहीद हेमू कालानी की बलिदान दिवस पर बुधवार को होंगे कई कार्यक्रम
*शहीद हेमू कालानी की बलिदान दिवस पर बुधवार को होंगे कई कार्यक्रम*
भारतीय सिंधू सभा एवं सिंधी समाज सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में अमर शहीद हेमू कालानी के बलिदान दिवस पर बुधवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
भारतीय सिंधू सभा के जिलाध्यक्ष राधाकिशन शिवनानी ने बताया कि क्रांतिकारी हेमू कालानी ने स्वतंत्रता आंदोलन में मात्र 19 वर्ष की अल्पायु में प्राणों का उत्सर्ग कर फांसी का फंदे पर हंसते हंसते झूल गए थे।
सिंधू सभा की प्रदेश महिलामंत्री कोकिला नारवानी ने बताया कि इस अवसर पर सिंधी कॉलोनी स्थित हेमू कालानी सर्कल पर समाज के गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति में विचार गोष्ठी का आयोजन कर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।
शहर अध्यक्ष जितेंद्र रामचंदानी ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत बलिदान दिवस की पूर्वसंध्या पर शहीद की प्रतिमा पर दीपदान ओर रंगोली का आयोजन होगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु निवर्तमान उपमहापौर ललित प्रितमानी, सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश पुरुस्वानी, जयकिशन रामचंदानी हरीश गुरनानी सुरेन्द्र निहलानीvपूर्व पार्षद जय जसवानी देवीदास चंदानी,नथुमल गंगवानी मनोज तनवानी,जय थावानी रोचीराम संभवानी चंदूभाई साधवानीvओमप्रकाश छूगानी गुलाबराय बुलचंदानी यजुवेंद्र खेमलानी,सुरेश पर्शवानी हेमन्त तनवानी रमेश थावानी सुशील मूलचंदानी हरीश आसनानी कुलदीप चंदनानी संजय मोहनानी नरेश गुरनानी रमेश सोनी अशोक चंदनानी सहित कई समाज बंधु एवं मात्रशक्ति जुटे हुए हैं।