चोरी के माल सहित एक गिरफ्तार
चोरी के माल सहित एक गिरफ्तार जोधपुर /सोने चांदी के जैवर चुराने के प्रकरण मे चोरी का माल रखने पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. श्रीमती पी.डी. नित्या पुलिस उपायुक्त ने बताया कि 9 जनवरी 2026 को अनिल सोनी पुत्र सूरज प्रकाश सोनी निवासी जैन मंदिर के सामने कोलीरी मोहल्ला नवचौकिया हाल पूर्व हाल शोभावतो की ढाणी मंगलम कोलोनी के पीछे चौपासनी हाउसिंग बोर्ड जोधपुर पश्चिम मे रिपोर्ट पेश की कि उनके पिताजी सोने चांदी के आभूषण बनाने का कार्य करते है 8जनवरी.2026 की रात्रि में मकान का ताला लगाकर अपने निवास स्थान शोभावतो की ढाणी चले गये। 9 जनवरी 2026 को सुबह आकर देखा तो घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था अन्दर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था व अलमारी का ताला टुटा हुआ था। रात्रि मे अज्ञात चोर द्वारा मेरे घर का ताला तोडकर सोने चांदी के जैवर चुरा कर ले गया। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 08 दिनांक जनवरी को.2026 धारा 305 (1) 331 (4) बीएनएस 2023 पुलिस थाना खाण्डाफलसा में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
थानाधिकारी बलवंतराम नि.पु. के नेतृत्व मे विशेष टीम का गठन सूचना एवं तकनीकी स्त्रोत व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वारदात का खुलासा कर दिनांक 16 जनवरी 2026 को मुलजिम गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। इस कम में एक और मुलजिम को चोरी माल अपने कब्जे में रखने पर गिरफ्तार किया गया उससे चोरी किया गया माल-मशरूका बरामद किया गया तथा प्रकरण में मुलजिम धर्मेन्द्र सोलकीं उर्फ धर्मा पुत्र रुपराज जाति जीनगर निवासी 48 राजीव गांधी कालोनी पिपली गली पीएस देवनगर जोधपुर पश्चिम हाल सपना पुरोहित का किराये का मकान कोलरी मोहल्ला नवचौकिया को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।