सवराड़ की समस्या को लेकर मंत्री जोराराम से की मुलाकात
सवराड़ की समस्या को लेकर मंत्री जोराराम से की मुलाकात
बजट में सवराड़ में पशु चिकित्सालय, नौ खंडित बावड़ी रिपेयरिंग की मांग
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही की रिपोर्ट

सोजत। सोजत रोड़ के समीप सवराड़ में प्रशासक ममता महेंद्र कुमार प्रजापत ने राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत से पाली सर्किट हाउस पर निजी मुलाकात कर इस बार राजस्थान सरकार बजट में सवराड़ में पशु चिकित्सालय हॉस्पिटल के निर्माण हेतु बजट पास कर जल्द से जल्द कार्य चालू करवाकर जनता को राहत देना जिसकी पूर्व रूप से फाइल प्रक्रिया तैयार कर कार्यालय में भेजवा दी है। सवराड़ में अति प्राचीन नौ खंडिय बावड़ी जो मरम्मत के अभाव में अपना आप खो रही है जो सरकार के बजट में पेश कर इस बार उनकी मरम्मत के लिया विधायक केसाराम चौधरी के माध्यम से, मंत्री जोराराम के माध्यम से अनुशंसा भेजवाई जाए जिससे अति प्राचीन नौ खण्डित बावड़ी का जीर्णोद्वार हो सके जिसकी पुरातत्व विभाग़ की ओर से निरीक्षण कर एस्टीमेट फाइल के साथ उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी के पास भेजकर बजट में लेने के लिया लिखत में दिया गया। साथ सवराड़ के श्री रूप रजत शिव गौशाला के बारे में चर्चा की गई। जिसमें समाज सेवी महेंद्र कुमार, प्रवीण शर्मा, महावीर सिंह, दिवीसिंह आदि ग्रामीण मोजूद थे।