यूनानी चिकित्सकों ने चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह से की मांग
यूनानी चिकित्सकों ने चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह से की मांग
सोजत । एनएचएम आयुष मेडिकल अधिकारी सीधी भर्ती 2025 के सम्बद्ध में चिकित्सा मंत्री राजस्थान सरकार गजेन्द्र सिंह को समस्त यूनानी चिकित्सक ने रफीक खान विधायक आदर्श नगर जयपुर के बजरिए पत्र लिखकर मांग की है कि आयुष अधिकारी भर्ती 2025 में 1535 पद का पैथी वाइस वर्गीकृत किया जाए आयुर्वेद 50 होमियोपैथी 30 यूनानी 20 प्रतिशत सीट्स बांटी जाए वहीं 26/12/2025 को हुई परीक्षा में यूनानी bums का पेपर कठिन रहा अत यूनानी को नॉर्मलाइजेशन के अकॉर्डिंग अतिरिक्त 15 अंक प्रदान किया जाए। इस अवसर पर डॉ मोहम्मद मोइनुद्दीन सिलावट सहित कई युनानी चिकित्सक उपस्थित थे।
