चीनी मंझा मानव जीवन, पशु-पक्षियों एवं विद्युत आपूर्ति के लिए अत्यंत घातक : गुर्जर
चीनी मंझा मानव जीवन, पशु-पक्षियों एवं विद्युत आपूर्ति के लिए अत्यंत घातक : गुर्जर
प्रतिबंधित चीनी पतंग मंझा के विरुद्ध सघन जब्ती अभियान
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। नगर पालिका सोजत द्वारा आमजन एवं पक्षियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधित चीनी पतंग मंझा के विरुद्ध सघन जब्ती अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर पालिका टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किया गया।अभियान के दौरान नगर के बाजार क्षेत्रों, पतंग एवं जनरल स्टोर्स की दुकानों पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई दुकानों से प्रतिबंधित चीनी मंझा बरामद किया गया। संबंधित दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में प्रतिबंधित मंझा बेचने या संग्रहित करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अचल सिंह गुर्जर ने बताया कि चीनी मंझा मानव जीवन, पशु-पक्षियों एवं विद्युत आपूर्ति के लिए अत्यंत घातक है, जिसके कारण राज्य सरकार द्वारा इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। पतंगबाजी के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नगर पालिका ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित मंझा का उपयोग न करें तथा इसकी बिक्री या उपयोग की जानकारी तुरंत नगर पालिका या प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। जब्ती अभियान में स्वास्थ्य निरीक्षक पूनम चंद, राजस्व अधिकारी नगेंद्र तंवर, भंडारपाल दिनेश भाटी, एम आई एस गोविंद चौहान, दिनेश उज्जवल, जितेंद्र उपस्थित रहे ।