चाकूबाजी कर हत्या की वारदात के अपराधियों को किया गिरफ्तार

चाकूबाजी कर हत्या की वारदात के अपराधियों को किया गिरफ्तार

चाकूबाजी कर हत्या की वारदात के अपराधियों को किया गिरफ्तार 

पाली/ चाकूबाजी कर हत्या करने के आरोपी दो हिस्ट्रीशीटर हार्डकोर मुल्जिम सहित कुल 03 आरोपियों को पुलिस ने गिरफतार किया और उन्हें मुख्य सड़क पर घुमाया

जिला पुलिस अधीक्षक जिला पाली आदर्श सिधू ने बताया कि दिनांक 24अक्टूबर को दिन में पाली शहर के पुलिस थाना औ० क्षै० पाली के अम्बेडकर नगर में हुई चाकुबाजी की घटना में एक व्यक्ति जितेन्द्र के पेट में चाकु लगने से घायल हुआ था. घटना कि गम्भीरता को देखते हुये विपिन शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली व राजेन्दसिंह वृत्ताधिकारी वृत्त पाली शहर के निर्देशन थानाधिकारी सुमेरदान चारण निपु० पुलिस थाना औ० क्षै० पाली, नन्दकिशोर उनिपु प्रभारी एमओबी मय टीम व गौतम आचार्य मुख्य आरक्षक 531 साईबर सैल प्रभारी के नेतृत्व में अलग अलग विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों को गिरफ्तार किया घटना में घायल मजरुब जितेन्द्र को राज० मथुरादास माथुर अस्पताल जोधपुर मे ईलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर एसपी ने अधिकारियों के साथ पुछताछ कर जानकारी लेकर निर्देश दिए.।

गठित टीम ने घटना के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया, पुर्व के चालान शुदा मुलजिमानों व आरोपियों के रिश्तेदारों को तथा उनके दोस्तो को तलब कर मनोविज्ञानिक तरीके से पुछताछ की गई, तकनीकी तरीको से सहायता से कडी मेहनत व प्रयास कर घटना को अंजाम देने वाले हिस्ट्रीशीटर प्रकाश उर्फ परिया, हिस्ट्रीशीटर महेन्द्र रावत व धीरज लौहार को दस्तयाब किया गया। मुल्जिमानों से दौरानें पुछताछ जुर्म स्वीकार करने पर प्रकरण संख्या 251 दिनांक 24.10.25 धारा 115(2), 126(2), 109(1)/191 (2) बीएनएस० व 3 (1), (र). (स), 3(2), (वा) एस सी / एस टी एक्ट में गिरफतार किया गया। तीनों आरोपियान से घटना के कारणों, अन्य शरीक मुल्जिानों व प्रयुक्त वाहनों की बरामदगी हेतु विशेष टीम द्वारा गहनता से तकनिकी व मनोवैज्ञानिक तरिके से विस्तृत पुछताछ व अनुसंधान किया जा रहा हैं।

घटना विवरण प्रार्थी जोराराम निवासी अम्बेडकर नगर पाली थाना औधोगिक क्षेत्र पाली ने एक रिपोर्ट दर्ज करवायी कि प्रार्थी का पुत्र जितेन्द्र दिनांक 24 अक्टूबर करीबन दोपहर 1.30 बजे घर से किराणा की दुकान पर छाछ लेने के लिये जा रहा था इसी दौरान पीछे से प्रकाश महेन्द्र रावत धीरज लोहार बजरंग खटीक एवं 4-5 अन्य ने मोटरसाईकिल से टक्कर मारी व जातिसूचक शब्द से अपमानित किया और मेरे पुत्र के साथ बहुत मारपीट की और एक 10 इंच के धारदार चाकू मेरे पुत्र के पेटे में डाल दिया जिस कारण मेरा बेटा मौके पर बेहोश हो गया, जिसे मरा समझ ये लोग वहां से भाग गये। जिस पर पुलिस थाना औधोगिक क्षेत्र पाली में मुकदमा नं0 251 दिनांक 24.10.25 धारा 115(2), 126(2), 109 (1)/191 (2) बीएनएस० व 3 (1), (र), (स), 3(2), (वा) एस सी/एसटी एक्ट में दर्ज कर सी० ओ० एस सी / एस टी सैल श्री राजेन्द्रसिंह आरपीएस० द्वारा अनुसंधान करना प्रारम्भ किया गया।