अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दुष्कर्म मे फरार शातिर 5 हजार का ईनामी अपराधी पुलिस टीम द्वारा धर दबोचा।
जोधपुर /लम्बे समय से फरार 5हजार के ईनामी मुलजिम को 2 हजार किमी पीछा कर पुलिस टीम द्वारा दस्तयाब किया गया।
पुलिस आयुक्त जोधपुर ओमप्रकाश व पुलिस उपायुक्त पश्चिम विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम रोशन मीणा के सुपरविजन व सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती छवि शर्मा के नेतृत्व में थानाधिकारी भगत की कोठी राजीव भादू मय टीम द्वारा दुष्कर्म मे फरार शातिर 5 हजार रूपये के ईनामी अपराधी जयन्तीलाल को दस्तयाब किया गया।
पीड़िता ने रिपोर्ट पेश की कि 09 जनवरी 2025 को जयन्तीलाल चौधरी निवासी सिरोही जिले का रहने ने मेरे को धोखाधडी पूर्वक तरीके से अपनी पत्नी से मिलाने का बोलकर होटल मे ले जाकर मेरे साथ मारपीट कर मेरे अश्लील विडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरदस्ती बलात्कार किया जिस पर पीडिता द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
घटना की गम्भीरता के मध्य नजर रखते हुए सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती छवि शर्मा के सुपरविजन मे थानाधिकारी भगत की कोठी राजीव भादू के नेतृत्व मे विशेष टीम का गठन किया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी जयन्तीलाल पुत्र वगताराम चौधरी की महाराष्ट्र उतराखण्ड दिल्ली राजस्थान गुजरात में जगह जगह तलाश की गईं मगर शातिर आरोपी जयन्तिलाल का कोई ठोस इनपुट नही मिला। टीम द्वारा आरोपी जयन्तीलाल वगताराम चौधरी की तलाश हेतु तकनीकी पहलुओ का विश्लेषण किया गया तो आरोपी साईबर का जानकार और शातिर प्रवृति का मालूमात हुआ। जिस पर पुलिस टीम के सदस्य दलाराम कानि 2075 द्वारा तकनीकी जानकारी विकसित कर आरोपी का पता किया गया तो आरोपी नैनिताल में होना मालूमात हुआ। जिस पर टीम द्वारा 2 हजार कि.मी.का पीछा कर मुल्जिम जयन्तीलाल वगताराम चौधरी को टीम के कडे प्रयासो से आरोपी को फालना पाली में ट्रेन Ufff 03 जनवरी.2026 को दस्तयाब कर बाद अनुसंधान न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया.