लोक अदालत में 200 प्रकरणों का हुआ निस्तारण
लोक अदालत में 200 प्रकरणों का हुआ निस्तारण
50 लाख की अवार्ड राशि घोषित
सुमेरपुर। तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में आज लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें दो बैंचो के द्वारा 200 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। वही 50 लाख रुपए की अवार्ड राशि घोषित की गई।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीडर अमर सिंह भाटी ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुखराज गहलोत प्रथम बैंच में अध्यक्ष रहे, वहीं द्वितीय बेंच में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अलका जोशी अध्यक्ष रही।
दोनों पक्षकारों की बातों को सुनकर उनको राजीनामा के लिए तैयार किया जिसके तहत 200 राजी नाम से प्रकरणों का निस्तारण हुआ। कुल 2500 प्रकरणों में से 200 प्रकरणों का निस्तारण हुआ तथा अवार्ड राशि 50 लाख रुपए तक पारित की गई। प्रथम बेंच में एडीजे पुखराज गहलोत, तहसीलदार सुमेरपुर हिमांशु कच्छवाहां एवं अभय सिंह देवड़ा अधिवक्ता मौजूद रहे। वहीं द्वितीय बेंच में अलका जोशी के साथ पूर्व अध्यक्ष देवी सिंह राठौड़ अधिवक्ता मौजूद रहे। दोनों बैंचो के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में पक्षकारान के बीच आपसी समझाइए के बाद पूर्व लिटिगेशन व पोस्ट लिटिगेशन के विधिक प्रकरणों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुमेरपुर वकील मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष तरुण त्रिवेदी उपाध्यक्ष नारायण भाटी सचिव प्रवीण सोलंकी कोषाध्यक्ष हेमाराम देवासी सहसचिव रितेश परिहार पुस्तकालय सचिव ऊबराव कंवर पिटीशन राइटर महावीर दाधीच कांतिलाल सोनी संजय गहलोत पुष्पराज सोनी यासीन सिलावट संजय खंडेलवाल समेत कई अधिवक्तागण व लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग किया।