19 क्विटंल डोडा पोस्त जब्त
ट्रक में परिवहन किया जा रहा 19 क्विटंल डोडा पोस्त जब्त कुल कीमत 1.10 करोड़
जोधपुर /पुलिस महानिरीक्षक राजेश मीना ने बताया कि निकट समय में सम्पन्न होने जा रहे पंचायती राज चुनाव को देखते हुए मादक पदार्थों की मांग व खपत बढने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व से मादक पदार्थों की धरपकड के लिए चल रहे विशेष अभियान की निरन्तरता में बडे स्तर पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी की सूचनाएं प्राप्त करने हेतु विशेष प्रयास किए जाने पर अलग-अलग जगह से सूचना प्राप्ति हेतु प्रयास किए जाने हेतु रेंज स्तरीय स्पेशल टीम को इस पर कार्य करने हेतु निर्देशित किया।
रेंज स्तरीय विशेष टीम द्वारा मानवीय सूचना के आधार पर गहन मंथन करते हुए तकनीकी सूचना के आधार पर विभिन्न अवैध मादक पदार्थ तस्करो के नेटवर्क पर गहनता से कार्य करना प्रारम्भ किया गया।
सूचना के आधार पर एक संदिग्ध ट्रक आरजे 19 जीके2529 को सिरोही के पिण्डवाड़ा क्षेत्र में रेंज स्पेशल टीम की सदारत में रेंज एवं पुलिस थाना पिण्डवाड़ा जिला सिरोही द्वारा 29 जनवरी 2026 को दिन में संभावित रूट पर नाका कॉर्डन की कार्यवाही करते हुए एक 12 चक्का ट्रक में गेहूं की आड़ में परिवहन किये जा रहें 19 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त को जब्त करने में बड़ी सफलता प्राप्त की गयी।
कार्यवाही में मौके पर ट्रक चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जेठाराम पुत्र बोहराराम जाति जाट निवासी बाखासर, जिला बाड़मेर का होना बताया और ट्रक में गेहूं के कट्टे से भरा होना बताया बाद में ट्रक की तलाशी पर गेहूं के कट्टो के बीच में डोडा पोस्त होना पाया गया जो डोडा पोस्त छगन पुत्र दलाराम निवासी नौकड़ा जिला बाड़मेर के होना बताया। ट्रक ड्राइवर को सिरोही पहुंचने पर ही बाडमेर या फलौदी की तरह रूट लेने की जानकारी दी जानी थी। छगन बाड़मेर ईलाके में डोडा पोस्त का बड़ा सप्लायर्स है जिसकी तलाश जारी है। अनुसंधान अधिकारी एवं रेंज स्पेंशल टीम द्वारा तस्करो के विरूद्ध साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे है।
रेंज स्पेशल टीम प्रभारी देवाराम उ.नि., गणेशराम स.उ.नि. कानि अशोक बागडवा सेठाराम किशोर दुगतावा अशोक परिहार हरिराम भीमराज जोगाराम कमाण्डो पप्पाराम ड्रा. श्यामसिंह एवं जिला सिरोही से थाना पिण्डवाड़ा थानाप्रभारी हुक्मसिंह उनि ओमप्रकाश सउनि जीवाराम मांगीलाल हैड कानि अभयसिंह अरविन्द प्रकाश कानि. टीम में शामिल रहें.
महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर राजेश मीना ने बताया कि इस कार्रवाई में शामिल समस्त सदस्यों को विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।