अवैध गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार
अवैध गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार पाली/ पुलिस की लगातार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक व्यक्ति गिरफ्तार को अवैध मादक प्रदार्थ के साथ गिरफ्तार किया हैं.
पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधु ने बताया कि जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरीयारी पुलिस नेमु ल्जिम प्रकाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया हैं. उन्होंने बताया कि 30अक्टूबर को थानाधिकारी तेजाराम पुलिस थाना सिरीयारी मय जाप्ता द्वारा कार्यवाई कर मोटरसाईकिल होण्डा साईन नम्बर आरजे 22 केएस 4548 पर गांजा परिवहन कर रहें मुलजिम प्रकाश पुत्र मेघाराम उम्र 30 साल निवासी कराडी पुलिस थाना मारवाड जंक्शन जिला पाली को गिरफ्तार किया प्रकाश के कब्जे से कुल 12 किलो 700 ग्रांम अवैध गांजा बरामद किया गया। कार्यवाही पर प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान प्रहलादसिंह उ०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना बगडीनगर के हवाले किया गया।