फैक्ट्री में लगी आग   

फैक्ट्री में लगी आग   

फैक्ट्री में लगी आग                        जोधपुर/ शहर के बोरानाडा में हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के बॉयलर में आग लग गईं। डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया. आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची 4 दमकलों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बासनी फायर अधिकारी प्रशांत सिंह ने बताया कि बोरानाडा इलाके में स्थित एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के बॉयलर में आग लगने की सूचना मिली।

सूचना मिलने पर बासनी फायर ब्रिगेड विभाग से दो दमकलों को रवाना किया गया। वहीं बोरानाडा स्थित अग्निशमन विभाग से भी दो दमकल मौके पर पहुंची। आग बॉयलर के बाहर नहीं फैली जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई