लॉचिंग पेड़ पर छापा भारी मात्रा में डोडा पोस्ट बरामद
लॉचिंग पेड़ पर छापा भारी मात्रा में डोडा पोस्ट बरामद शेरगढ़ /डीएसटी जोधपुर ग्रामीण की टीम ने शेरगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध डोडा पोस्त तस्करों के अड्डे पर दबिश देकर भारी मात्रा में डोडा-पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने गोगा देवगढ़ में धोरा रिसोर्ट के पास सुनसान जगह पर बने लॉचिंग पैड पर छापा मारा।
डीएसटी टीम ने 6 वाहनों में भरे 22 क्विंटल 68 किलो डोडा पोस्त बरामद किए। इनमें 5 कार और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं। मौके से सभी वाहन जब्त कर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। मौके से एक भी आरोपी नहीं पकड़ा गया।
डीएसटी को मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि तस्करों ने सुनसान इलाके में लॉचिंग पैड बना रखा है जहां बड़े टकों से डोपोस्त मंगवाकर रात में लग्जरी कारों के जरिये सप्लाई की जाती है। सूचना पर डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया और शेरगढ़ थानाधिकारी बुधाराम टीम लेकर निकले और फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी कर दबिश दी।छापे के दौरान पुलिस को 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली 1 इसुज़ू 1 मारुति स्विफ्ट और 3 हुंडई क्रेटा गाड़ियां मिलीं जिनमें भारी मात्रा में डोडा पोस्त भरा था। पुलिस ने तस्करों के भागने से पहले ही वाहनों को कब्जे में ले लिया। कार्रवाई एएसपी भोपालसिंह लखावत के सुपरविजन में की गई।