रामायण रचयिता वाल्मीकि जयंती मनाई 

रामायण रचयिता वाल्मीकि जयंती मनाई 

रामायण रचयिता वाल्मीकि जयंती मनाई 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

डेह, नागौर। आदर्श बाल विद्या मंदिर डेह विद्यालय में वाल्मीकि जयंती मनाई गई। जिसमें भैया - बहिनों ने वाल्मीकि जीवनी सम्बंधित विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य बलवीर 

गुड़गिला ने बताया कि आदर्श शिक्षण संस्थान नागौर के जिला सचिव राजुराम पारीक ने वाल्मीकि द्वारा रामायण की रचना के बारे में बताया गया। महर्षि वाल्मीकि को संस्कृत भाषा के प्रथम कवि माने जाते हैं। उन्होंने महाकाव्य रामायण की रचना कर भगवान श्री राम के आदर्श जीवन को दुनिया के सामने रखा। कार्यक्रम में जिला घोष प्रमुख विनोद जोशी, आचार्य- आचार्या एवं भैया - बहिन उपस्थित रहे।